Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ : करंट से झुलसी मऊ की दीपिका का मंत्री ए.के. शर्मा ने केजीएमयू पहुंच जाना हालचाल, बेहतर इलाज का निर्देश

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचकर जनपद मऊ के सहादतपुरा निवासी प्रदीप तिवारी की पुत्री दीपिका तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों से दीपिका के उपचार के संबंध में विस्तार से बातचीत की। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने दीपिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके उपचार में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने को कहा। दीपिका के माता पिता से भी मुलाकात की और भरोसा दिलाया। इस कठिन समय में दीपिका के उपचार के लिए सरकारी एवं व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दीपिका के स्वास्थ्य और उपचार से संबंधित आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जाएगी तथा उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी दीपिका तिवारी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button