Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अंजनी सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मिली सफलता, गहमर थाने में दर्ज हैं कई मुकदमे


गाजीपुर ( विवेकानंद राय )। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 08 अक्टूबर को अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अंजनी सिंह (50 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय ललिता सिंह, निवासी ग्राम गहमर, पट्टी खेलूराय, थाना गहमर गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गहमर में मु0अ0सं0 190/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2(b) (1) एवं 3(1) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 के दो मामले भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वर्ष 1995, 1996 एवं 2001 के मुकदमों का भी आपराधिक इतिहास में उल्लेख किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना गहमर के अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह एवं उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button