
तारा त्रिपाठी
मीरजापुर।पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल आर.पी.सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय से परिक्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण के साथ MissionShakti5.0 के द्वितीय कालखण्ड में की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये तथा प्रत्येक थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र को सही तरीके से क्रियान्वयित करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये तथा सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने सर्किल के समस्त थानों का आज ही भम्रण करके मिशन शक्ति केन्द्र से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही पूर्ण कराते हुए प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र के 02-02 रंगीन फोटोग्राफ्स व एक- एक वीडियो प्रेषित करे । साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधो में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को अभियान के दौरान सजा कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया गया।उक्त के अतिरिक्त नये कानून के मुताबिक एसआईडी क्रिएशन की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत एसआईडी क्रिएट किये जाने हेतु निर्देशित किया। विवेचनाओ के निस्तारण हेतु अगले 06 दिनों के लिए क्षेत्राधिकारियों को टास्क आंवटित किया गया है ।




