
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़।शहर कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज है। अवैध असलहा, कारतूस, मोटरसाइकिल व छिनैती की सोने की चेन बरामद हुई। आधी रात को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में अभियुक्त पिन्टू उर्फ अशोक, निवासी भिटारी थाना लोहता जनपद वाराणसी के दाहिने पैर* में गोली लगने से वह घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज है। चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 08 नवम्बर 2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में हुई चैन-छिनैती में शामिल अपराधियों में से एक अवैध असलहे के साथ मोहती घाट के पास अंधेरे में छिपा हुआ है और शहर में बड़ी घटना करने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रणनीतिक घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद मोहती घाट की तरफ से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखते ही वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तथा वाहन फिसलकर गिर गया। अभियुक्त द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से लगातार दो फायर किया गया।आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई नियंत्रित फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।अभियुक्त को घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल आज़मगढ़ भेजा गया।




