चंदौली: चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से सेंधमारी कर 50 लाख के सोने चांदी के समान लेकर फरार

राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली। मुग़लसराय कोतवाली के जलीलपुर चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है । आये दिन चोर उचक्के किसी न किसी के घर,दुकान व राहगीर को अपना निशाना बना रहे है। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर पोलाव शहीद मजार के पास रविवार की देर रात अमन ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जिसमें दुकान के पीछे सेंधमारी कर दुकान से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य से अधिक का सोना चांदी चोरी करके ले भागे। रोजाना की भांति सोमवार की सुबह दुकानदार अमन अपनी दुकान खोला तो देखा की दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और तिजोरी टूटा देख सन्न रह गया। चोरी के आशंका होने पर अमन ने जलीलपुर पुलिस को सूचित करते हुए आसपास जाँच
पड़ताल करने लगा तो देखा कि दुकान के पीछे सीढ़ी के नीचे से दीवाल कटा था और बाथरूम में ज्वेलरी के डिब्बे व पुराने सिक्के पड़े हुए थे। परिजनों के अनुसार चोरों ने लगभग 50 से 55 लाख के सोने चांदी के समान चोरी करके ले गए । चोरी की घटना क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई जिससे दुकान पर देखने वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई घटना की जानकारी होते ही सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,कोतवाल गगनराज सिंह सहित डाग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम पहुंचने के साथ ही दुकानदार से पूछताछ कर सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। लोगो की माने तो कुछ दिन पूर्व अमन की दादी का देहांत होने के बाद दुकान कुछ दिनों के लिए बंद था। 4 तारीख को तेरही बीतने के बाद 6 तारीख से रोजाना दुकान पर आना-जाना शुरू हो गया। वही जलीलपुर क्षेत्र में हौसला बुलंद चोरों ने 20 दिनों के अंदर आधा दर्जन से अधिक छोटी बड़ी घटनाओ को अंजाम दे चुके है। जिसका अभी तक खुलासा नही हो पाया।




