Slide 1
Slide 1
क्राइमवाराणसी

आजमगढ़ के हलवाई का बनारस में शव मिलने से मचा हड़कंप 

मंशा राम फाटक पर बीती रात बनाया पकवान, पर नहीं लौटा घर

सरफराज अहमद

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल में हलवाई की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त राम अवतार यादव निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। मृतक हलवाई दीपक कुमार गुप्ता के यहां 15 साल से कारीगर के रूप में काम कर रहा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में हलवाई दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि राम अवतार यादव आजमगढ़ के रहने वाले हैं। हमारे यह पिछले 15 साल से कारीगर का काम करते हैं। बीती रात मंशा राम फाटक पर काम लगा था। वहां से काम 12 बजे खत्म हुआ तो हम और दो कारीगर बाइक से निकले और रमा अवतार को रिक्शे पर सामान के साथ बैठा दिया। दीपक ने बताया- हम लोग घर पहुंचकर राम अवतार का इंतजार करने लगे। एक घंटा बीत जाने पर भी राम अवतार नहीं आया तो हम लोग संभावित रास्तों पर कई चक्कर लगाए पर राम अवतार का पता नहीं चला। घर जाकर अपने और अपनी पत्नी के नंबर से कई बार मोबाइल पर काल किया। पहले नॉट रीचेबल बताया बाद में स्विच ऑफ हो गया।

दीपक ने बताया- सुबह 6 बजे हमें पुलिस ने सूचना दी जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे हैं। वहीं शव मिलने की सूचना पर पान दरीबा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। चौकी इंचार्ज ने बताया की शव का पंचनाम करके मोर्चरी भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गयी है। उनके आने पर मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके अलावा घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button