Slide 1
Slide 1
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

यूपी में महंगे हुए स्पीड और पावर पेट्रोल

लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक नई कीमतें लागू

 

मिडिल ईस्ट तनाव,कच्चे तेल की कीमतों में उछाल,प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर हुई बढ़ोतरी

लखनऊ। अमेरिका,इजराइल और ईरान में चल रही जंग के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।नॉर्मल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।राजधानी लखनऊ में भी पावर पेट्रोल के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ में अब पावर पेट्रोल 103.92 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है। प्रयागराज में पावर पेट्रोल 102 रुपये में था,अब बढ़कर 104 रुपये प्रति लीटर हो गया है।सामान्य पेट्रोल 94.66 रुपये प्रति लीटर है।आगरा में प्रीमि‍यम पेट्रोल 101.70 रुपये प्रति लीटर था,अब 103.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाजीपुर में इंडियन ऑयल का पावर पेट्रोल का दाम पहले 101.95 रुपये प्रत‍ि लीटर था,अब 103.94 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है मीरजापुर में पावर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पावर पेट्रोल अब 104.20 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है। मेरठ में पहले प्रीमि‍यम पेट्रोल का दाम 100.89 रुपये प्रत‍ि लीटर था।अब बढकर 102.88 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है।

तेल कंपनियों की रिपोर्ट के मुताब‍िक प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2.09 रुपये प्रति लीटर से 2.35 रुपये प्रत‍ि लीटर का इजाफा किया गया है।यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों में लागू की गई है। संशोधित दरें 20 मार्च 2026 से प्रभावी हुईं।बता दें कि प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डीजल के दाम भी बढ़ा द‍िए गए हैं। इंडस्ट्रियल डीजल अब 22.03 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 87.57 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये लीटर हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 87.67 रुपये से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इंडस्ट्रियल डीजल में 22 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी उद्योग,ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन लागत को प्रभावित करेगी,इससे महंगाई बढ़ेगी जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button