Slide 1
Slide 1
अमेठीब्रेकिंग न्यूज़सड़क दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस पिकअप की टक्कर,पांच लोगों की मौत,एक गंभीर घायल

दिल्ली से परिजन शव लेकर एंबुलेंस से लौट रहे थे घर

उत्तर प्रदेश।अमेठी के शुकुल बाजार क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एंम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह हादसा शुकुल बाजार क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के माइल स्टोन संख्या 59.70 के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के एम्बुलेंस सवार सभी लोग दिल्ली के एक निजी अस्पताल से वाया लखनऊ परिजन का शव लेकर एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से एंबुलेंस की आमने- सामने  हो गई टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए । उसमें सवार सभी छह लोग बुरी तरह हो गए घायल हो गए।जबकि पांच लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया। एक को गंभीर हालत में बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचाया गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाजार शुकुल पुलिस यूपीडा की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा,  राहत और बचाव कार्य किया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button