क्राइमबलिया

ससुराल पहुंच युवक ने अपनी ही कार में लगाई आग

तिलक कुमार
बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में हैरान करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। पत्नी से विवाद के बाद गुरुवार की सुबह अपने ससुराल गोपालपुर निजी कार से पहुंचा और कार में आग लगा कर अपने साथी के मोटरसाइकिल से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी आकृति श्रीवास्तव का विवाह 2014 में बलिया शहर निवासी योगेंद्र मिश्र से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा गया। गांव के लोगों की माने तो योगेंद्र मिश्र अपने चारपहिया वाहन से अपनी ससुराल लालगंज-गोपालपुर रोड पर गुरुवार की सुबह पहुंचा। गाड़ी खड़ी की और उसमें आग लगा दी। लोगों ने शोर किया तो वहां खड़े एक दोस्त की बाइक पर बैठकर भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी हासिल की। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया लड़की के ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले योगेंद्र मिश्र अपनी पत्नी आकृति को मोटरसाइकिल से लालगंज चट्टी पर उतार दिया था। तब आकृति ने अपने पति पर मारपीट कर खदेड़ने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button