Slide 1
Slide 1
क्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर : पत्रकार सरिता सिंह रस्सी से हाथ पैर, दुपट्टे से मुंह बांधे गंभीर हालत में मिली, एक हफ्ते से घर से थी लापता

बंधक बना पेट्रोल डाल जान से मारने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

तारा त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ / मिर्जापुर । राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला युटूबर पत्रकार सरिता सिंह को गंभीर हालत में बरामद किया गया है। बुधवार की सुबह गरेरी गांव के सिवान में उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर पेट्रोल डाला गया था। राजगढ़ पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें सकुशल बचाया जा सका।पुलिस के अनुसार, सरिता सिंह के हाथ-पैर रस्सी से कसकर बंधे थे और उनका मुंह दुपट्टे से लपेटा हुआ था। उनके शरीर से पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकाला।बताया जा रहा है कि पत्रकार सरिता सिंह पिछले एक हफ्ते से लापता थीं। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और इसका मकसद क्या था। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button