मिर्जापुर
मिर्जापुर: 15 अगस्त को बंद रहेगी मादक पदार्थों की दुकान

मिर्जापुर ( तारा त्रिपाठी) । जिला मजिस्ट्रेट /लाइसेंस प्राधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने आदेश के तहत आबकारी अनुज्ञापन नियमावली के निबंधन एवं शर्तों के अनुसार 14 अप्रैल अम्बेडकर जयन्ती,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी की समस्त दुकानों को बन्द रखने का प्राविधान हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जनपद की समस्त दुकानों /विदेशी मदिरा/बीयर/भांग/ताड़ी एवं बार अनुज्ञापन एफ०एल०-6 (समिश्र), एफ०एल०-7 के अनुज्ञापन दिनांक 15 अगस्त को बन्द रहेगी। इसके लिए किसी भी अनुज्ञापी को किसी प्रकार का कोई प्रतिफल देय नही होगा।




