मिर्जापुर: रक्तदान महादान है, इससे डरने घबड़ाने की जरूरत नही है: शशिन यादव

कमला मेमोरियल स्कुल, भरुहना में किया गया रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर।हर घर ब्लड डोनर’ अभियान के तहत विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने नगर के भरुहना स्थित कमला मेमोरियल स्कुल में रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जहां विद्यालय के कर्मचारियों के साथ ही बच्चों के गार्जियन को भी रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने कहा कि हम इक्कीसवी सदी में भले ही पहुंच चुके है लेकिन रक्तदान जिसे महादान भी कहा जाता है जैसे महत्वपूर्ण कार्य के सम्बन्ध में अभी भी बहुत लोगों के मन में बहुत सारी भ्रांतिया है। उन्होने कहा कि अभी भी एक बड़ी आबादी को अपना ब्लड ग्रुप पता नही होता। उन्होने कहा कि बिना किसी जानकारी के अभाव में लोगों ने रक्तदान के प्रति अपने मन में नकारात्मक भ्रांतिया बना ली है और रक्तदान करने से डरते है। हमारे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ही लोगों के मन में रक्तदान के प्रति बैठे इन्ही नकारात्मक भ्रांतियों को दूर करना एवं अधिकाधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए उत्प्रेरित करना है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर शशिन यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है क्योकि इसके द्वारा लोगों की जिंदगियां बचाई जाती है। उन्होनें अपने द्वारा किए गए रक्तदान के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि रक्तदान से डरने घबड़ाने की जरूरत नही है। रक्तदान के योग्य होने पर ही रक्तदान की अनुमति दी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नही होता बल्कि रक्तदान के द्वारा भविष्य की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल ने किया। गोष्ठी के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर अनिता राज के साथ ही विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी अक्षत गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के कर्मचारी और बच्चो के माता पिता भी उपस्थित थे।




