Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : वाराणसी खण्ड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सपा की बैठक में बनी रणनीति


तारा त्रिपाठी/मीरजापुर । आठ जिलों का वाराणसी खण्ड स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु सपा की बैठक में रणनीति बनाई गई। विकास खण्ड राजगढ़ से बैठक दर बैठक करते हुए एमएलसी आशुतोष सिन्हा अपनी पूरी टीम के साथ अहरौरा पहुंचे। आपके साथ चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक व पूर्व सांसद डा0रमेश बिन्द, सह प्रभारी जिला महासचिव आदर्श यादव, मड़िहान विधान सभा अध्यक्ष शैलेश पटेल भी पहुंचे। बैठक में मड़िहान आंशिक क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारी, नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद केशरी, नरेन्द्र मौर्य, रणजीत यादव, विजय यादव,कमलेश पाठक, पूर्व जिलापंचायत सदस्य राजहंस बहेलिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव जीतने की हर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया और सेक्टर प्रभारियों को टिप्स दिये गये।
अपने सम्बोधन में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि मैंने अपने छ:साल के कार्यकाल में हमेशा आप सभी के बीच में ही रहा और विधान परिषद में जनता के मुद्दों को उठाता रहा। आप सभी मतदाताओं के बीच में जाकर वोट मांगने के सही मायने में हकदार हैं जब कि पूर्व के एमएलसी चुनाव जीतने के बाद छ:साल तक क्षेत्र में दिखाई ही नहीं देते थे।अंत मेंआपने कहा कि अब भी मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जा रहे हैं जिसका नाम छूटा है वो अपना नाम बढ़वा सकते हैं।
    चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद डा0रमेश बिन्द ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वो देश में मात्र हिन्दू-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान की बात करती है। उसे देश के विकास, मंहगाई, किसानों के, छात्रों के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। जनता इन चीजों से अब ऊब चुकी हैं। लोग सपा की तरफ देख रहे हैं। वैसे यह चुनाव पढ़े-लिखे लोगों का है। सपा के लोग केवल मतदाता से सम्पर्क में रहें और आशुतोष सिन्हा का छ:साल का कार्यकाल अच्छा रहा है। चुनाव हमें हर कीमत पर जीतना है।
        बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में मन जुट जाने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व अध्यक्ष प्रमोद केशरी, रणजीत यादव, नरेन्द्र मौर्य अध्यक्ष मुमताज अहमद ने भी संबोधित किया।
      एमएलसी आशुतोष सिन्हा अपने पूरी टीम के साथ अपने दूसरे पड़ाव जरगो बांध पर जिलापंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित सैकड़ों की संख्या वाली बैठक में पहुंचे। वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। अपने सम्मान से गदगद आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में जिस तरह से  भाई ने मतदातओं को जुटाया है उससे यह भी चुनाव  जीतने हमें कोई रोक नहीं सकता। इस बैठक मे अध्यक्षता जटाशंकर पाण्डेय ने किया। इस बैठक में नीरज पाण्डेय, शिशिर पाण्डेय, हकसफा वारिश, शिवपूजन यादव, लोकपति यादव, रणाप्रताप सिंह सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button