आजमगढ़ : समूह सखियों ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार से मांगा समाधान

गोविंद लाल शर्मा /आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय, कलेक्ट्रेट-कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार के समक्ष अपनी समस्याएं और प्रमुख मांगें रखीं। समूह सखियों ने कहा कि उनकी विभिन्न व्यवस्थाओं और पारिवारिक सुरक्षा से जुड़ी जरूरतें लंबे समय से लंबित हैं। समूह सखियों की मुख्य मांगों में उन्हें नियमित किए जाने का अनुरोध शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मानदेय को मौजूदा व्यवस्था की तुलना में बढ़ाकर कम से कम मासिक वेतन 22,000 रुपये सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी पारिवारिक सामाजिक- आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। इसके अलावा समूह सखियों ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, उनके परिवारों को बिना किसी औपचारिक बाधा के पारिवारिक लाभ और शादी अनुदान उपलब्ध कराने तथा बच्चों की उच्च शिक्षा को मुफ्त कराने की मांग की। समूह सखियों ने यह भी कहा कि समूहों को बुलाने और जिला स्तर पर कार्य के लिए यात्रा भाड़ा व अन्य खर्च सरकार द्वारा सुनिश्चित किए जाएं। उनकी मांगों में एक्सीडेंटल बीमा कराना भी शामिल है। समूह सखियों ने भरोसा जताया कि संबंधित स्तर पर उनकी बातों पर ठोस कार्रवाई होगी और जल्द समाधान निकलेगा। प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार से मुलाकात के बाद समूह सखियों ने अपनी मांगों का लिखित/मौखिक रूप से प्रस्तुतीकरण जारी रखने की बात कही।



