Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,मिठाई से बिरयानी तक लिया नमूने

गाजीपुर (विवेकानंद राय ) । दीपावली के त्योहार पर आम जनमानस को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। जिले के विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों से मिठाई, बिरयानी, पनीर, खोया, बेसन, धनिया पाउडर एवं सरसों तेल समेत कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को कासिमाबाद चौराहा स्थित चौरसिया मिष्ठान भंडार से बर्फी, दिलदारनगर के शमा चिकन बिरयानी एवं शाहिद बिरयानी एंड मसाला से हैदराबादी बिरयानी तथा सना ट्रेडर्स से धनिया पाउडर का नमूना लिया गया। वहीं, 22 अक्टूबर को मुहम्मदाबाद बस स्टैंड स्थित मां स्वीट हाउस से बर्फी, बंशीबाजार के दो पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठानों तथासकलेना बाद से पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। भांवरकोल क्षेत्र के सुखडेहरा स्थित एक प्रतिष्ठान से खोया और दूसरे प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना लिया गया। कबीरपुर कुंडेसर स्थित प्रतिष्ठान से जयश्री ब्रांड सरसों तेल तथा मुहम्मदाबाद के शाहनिन्दा स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट की आशंका की जांच करने की दिशा में कदम उठाया गया है। विभाग के अनुसार, संग्रहित सभी 12 नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button