Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : एक ही पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शव, फंदे देख हत्या या आत्महत्या पर उठे सवाल

मोहित त्यागी/ बुलदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में बुधवार देर शाम दो युवकों के शव शीशम के पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों दशहरा मेला देखने की बात कहकर घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। मृतकों की पहचान प्रियांशु (20 वर्ष) और सुमित (21 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों नोएडा स्थित यामाहा कंपनी में नौकरी करते थे और दशहरा की छुट्टी पर गांव आए हुए थे। परिजनों के अनुसार दोनों मंगलवार को पास के गांव औलीना में दशहरा मेला देखने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे गांव के बाहर एक खेत में दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले। औरंगाबाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर एक ही रस्सी से अलग-अलग दो फंदे बने हुए थे, जिसके कारण घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों युवक खुश थे, किसी तरह के तनाव में नहीं थे। परिवार ने मामले की गहनता से जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button