Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : पुलिस ने तीन इनामिया हमलावरों  को पकड़ा

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा पच्चीस – पच्चीस हजार रुपए के तीन ईनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। उल्लेखनीय है कि कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे में मंगलवार 18 अगस्त की रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बस स्टैंड के समीप, बहादुरगंज निवासी फर्नीचर व्यवसायी रमेश शर्मा के दुकान पर उनके पुत्र सुमित शर्मा पर फायर किया तो घर के भीतर भागकर उसने जान बचाई। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 तथा बहादुर गंज पुलिस चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि बहादुरगंज पुलिस बूथ के पास बाइक सवार हमलावरों ने पुनः फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में शिवा यादव उर्फ शिवानंद पर गोली चलाने का आरोप लगाया था।  पुलिस मामले की तहकीकात कर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की सुरागरसी में लगी थी। प्रकरण में पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त अभियुक्तों पर पच्चीस – पच्चीस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। वांछित/ईनामियां अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद के नेतृत्व में सोमवार दिनांक 24 अगस्त को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे चौकी प्रभारी बहादुरगंज मय हमराह थाना कासिमाबाद ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगणों को ईदगाह बहादुरगंज के पास से गिरफ्तार/ अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल कुमार पुत्र राजकुमार राम निवासी वार्ड 01 कस्बा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, कृष्णा साहनी पुत्र मलाहू साहनी निवासी सरवां रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ एवं एक बाल अपचारी रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button