Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : उपेंद्र राय एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में सम्मानित

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर । बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर मुहम्मदाबाद तहसील के सुखडेहरा गांव निवासी फायरमैन उपेंद्र कुमार राय ने जनपद का मान बढ़ाया। 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उनके अनुशासन, सहभागिता और तैराकी के प्रति समर्पण के लिए आयोजन समिति ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्तमान में लखनऊ के बख्शी का तालाब फायर स्टेशन पर तैनात उपेंद्र विभागीय जिम्मेदारियों के साथ खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी निभा रहे हैं। उनके परिवार में तैराकी की गौरवशाली परंपरा रही है। उनके चाचा स्वर्गीय ईश्वरदेव राय ने 1982 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि बड़े भाई धर्मेंद्र राय राष्ट्रीय स्तर के तैराक रहे हैं। वह वर्तमान में बरेका, वाराणसी में अधिकारी हैं। उनकी उपलब्धि पर सुखडेहरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button