Slide 1
Slide 1
वाराणसी

काशी के आकाश को अनोखा रंग देते नजर आए हेलीकाप्‍टरों की कतार ने राजघाट पुल को पार क‍िया

त‍िरंगे रंगों की फुहार से त‍िरंगा बनाया गया तो दर्शकों का जोश हाई हो गया,देशभक्‍त‍ि के गीतों के बीच लोगों की ताल‍ियां गूंज उठीं, वही व‍िमानों ने द‍िल बनाया तो एयरफोर्स की टीम ने दर्शकों का द‍िल जीत ल‍िया

सुशील कुमार मिश्र
हिंदुस्तान संदेश /वाराणसी। बहुप्रतीक्ष‍ित ‘व‍िंग्‍स ओवर गंगा’ थीम पर आधार‍ित एयर शो शुरू हो चुका है। एयर शो का मुख्‍य आयोजन 11.30 बजे के बाद शुरू होने के साथ ही लोगों के द‍िलों की धड़कन तेज हो गई। लोगों की भीड़ नमो घाट सह‍ित राजघाट और अन्‍य करीबी गंगा घाटों पर सुबह से ही उमड़ी। घाटों पर लोगों का जमावड़ा युद्धक व‍िमानों की पैंतरेबाजी देखने को सुबह से ही आतुर द‍िखी। दस बजे तक ट्रैफ‍िक जाम की नौबत आ गई तो साढ़े दस बजे तक नमो घाट के आसपास सभी प्रमुख घाटों पर भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्‍टर से गंगा में मौजूद जलयान पर कमांडो के रस्‍सी के सहारे उतरने का दृश्‍य दर्शकों के सामने आया तो कमांडो की दक्षता को देख लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। कमांडो जलयान पर उतरे और अपनी पोजीशन ली तो देशभक्‍त‍ि के गीतों के बीच लोगों की ताल‍ियां गूंज उठीं, वही व‍िमानों ने द‍िल बनाया तो एयरफोर्स की टीम ने दर्शकों का द‍िल जीत ल‍िया। देशभक्‍ति‍ के गीतों के बीच झूमते नाचते दर्शकों और व‍िमानों की गर्जना के साथ ही पौराण‍िक थीम पर फार्मेशन काशी के आकाश को अनोखा रंग देते नजर आए। हेलीकाप्‍टरों की कतार ने राजघाट पुल को पार क‍िया और वापसी में उस कतार से त‍िरंगे रंगों की फुहार से त‍िरंगा बनाया गया तो दर्शकों का जोश हाई हो गया। वहीं हवाई प्रदर्शन में अत्यंत कुशल सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन किया और पूरे आसमान को तिरंगे से रंग दिया। हवाई प्रदर्शन में कुल 25 विमान फॉर्मेशन शामिल हैं। गंगा के ऊपर आयोजित यह हवाई प्रदर्शन आम जनता के लिए एक दुर्लभ और अद्भुत दृश्य होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए इसकी थीम “Wings over Ganges” रखी गई है। हवाई प्रदर्शन में कुल 100 विमान भाग लेंगे, जिनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल हैं। एयर शो के दौरान सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्था को देखते हुए पुल पर आवागमन रोका गया है। एयर शो समाप्त होने के बाद मालवीय पुल पर आवाजाही फिर से शुरू की जाएगी। अगले दो दिनों में होने वाले एयर शो के दौरान भी इसी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी रखने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button