Slide 1
Slide 1
क्राइम

उन्नाव : नीले ड्रम वाली मुस्कान के बाद नेहा ने सिलबट्टे से कूचकर की पति की हत्या

उन्नाव। मेरठ के चर्चित नीले ड्रम कांड का खौफ अभी लोगों के मन से निकला भी नहीं था कि उन्नाव से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया। रायबरेली-उन्नाव हाईवे के किनारे एक बड़े लोहे के बक्से से खून से लथपथ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।जब पुलिस ने इस हत्या की परतें उधेड़ीं तो जो सच्चाई सामने आयी उससे पुलिस के होश उड़ गए। इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं बल्कि मृतक सोनू की पत्नी नेहा रावत थी।‌सदर पुलिस,स्वाट और सर्विलांस टीम ने 12 घंटे के अंदर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पत्नी नेहा और उसके पड़ोसी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। 20 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ अस्पताल के सामने भारी लोहे का बक्सा लावारिस हालत में रखा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ताला तोड़कर बक्सा खोला तो अंदर चादर और कंबल में लिपटा एक व्यक्ति का खून से सना शव मिला।शव की पहचान सोनू के रूप में हुई,जिसके भाई आशु की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया।पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और ANPR कैमरों को खंगालना शुरू किया तो एक लोडर संदिग्ध हालात में नजर आया।फुटेज में वही लोडर हाईवे के पास बक्सा उतारते और खाली वापस जाते हुए कैद हुआ था।वाहन के मालिक राजेश गुप्ता से पूछताछ के बाद पुलिस का शक सीधा मुख्य आरोपी महिला तक जा पहुंचा। पुलिस की पूछताछ के दौरान नेहा रावत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।नेहा ने बताया कि उसकी शादी सोनू से 7-8 साल पहले हुई थी और उनका 5 साल का बेटा भी है।सोनू शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में कलह व मारपीट करता था।इसी कलह से तंग आकर उसने 19/20 अक्टूबर की रात अपने पड़ोसी जितेन्द्र सिंह उर्फ राहुल के साथ मिलकर खौफनाक खेल खेला।नेहा ने बताया कि सोते वक्त सोनू पर सिलबट्टे से जोरदार वार किया गया और इसके बाद कंबल से नाक-मुंह दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। नेहा रावत ने बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए 1,200 रुपये में लोडर किराए पर लिया गया।सहयोगी तौहीद और एक नाबालिग की मदद से शव को बड़े लोहे के बक्से में ठूंसकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया था। बता दें कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बट्टा, बक्सा और लोडर बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button