Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : इनामियां वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

डॉ एके राय /गाजीपुर । अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नंदगंज थाना पुलिस टीम द्वारा वांछित व पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अपराधी को दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। नन्दगंज थाना पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर, रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान क्षेत्र के हाईवे से ग्राम रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग पर मिली। सूचना पर पहुंची। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर घेरने का प्रयास किया तो वांछित अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल इनामिया वांछित शातिर अभियुक्त मोनू यादव पुत्र प्रेम बहादुर उर्फ मुलायम यादव निवासी ग्राम जरासी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को एक नाजायज तमन्चा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पन्द्रह अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button