Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : बदरपुर से भरा डंपर झुग्गी पर पलटा, बच्चे के दबे होने की आशंका

फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी

मोहित त्यागी बुलंदशहर । अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एलडीएवी इंटर कॉलेज के पास बड़ा हादसा हो गया है। सड़क निर्माण कार्य के लिए बदरपुर लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर झुग्गी पर पलट गया। हादसे के दौरान झुग्गी में एक बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम और पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौजूद है। मलबा हटाकर बच्चे की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button