Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : 72 घंटे बाद भी नहीं मिला चारु का सुराग

बागपत से बुलाई गई गोताखोरों की टीम काली नदी में चला रही सर्च ऑपरेशन

बुलंदशहर/ संवाददाता मोहित त्यागी। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में बीती 28 जुलाई को नाले में बह गई । 11 वर्षीय कक्षा-4 की छात्रा चारु कश्यप 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। चारु को ढूंढने के लिए आज बागपत से 6 सदस्यीय गोताखोरों की टीम बुलंदशहर पहुंची है। गोताखोरों की टीम पिछले 4 घंटे से काली नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर तक काली नदी के एरिया को खंगाला जा रहा है। गोताखोर नदी किनारे उगी झाड़ियों में भी बच्ची के शव को तलाश रहे हैं। इस बीच बच्ची का शव ना मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। NDRF, फायर सर्विस, पुलिस और नगर पालिका की टीम के साथ अब गोताखोरों की टीम भी रेस्क्यू में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button