बुलंदशहर
बुलंदशहर : खुर्जा में सरेराह महिला से मारपीट, वीडियो प्रसारित

मोहित त्यागी / बुलंदशहर । खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति सरेराह महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। आरोपी महिला के बाल पकड़कर उसे पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में महिला का ससुर है। यह वीडियो खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी के पास का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। खुर्जा कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।




