बुलंदशहर : प्रेस मीडिया क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका है अत्यंत महत्वपूर्ण

बुलंदशहर, संवाददाता / मोहित त्यागी। प्रेस मीडिया क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के गुल गार्डन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय श्रोत्रिय ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले पदाधिकारी: अध्यक्ष: मोहित गौतम ,सचिव: पुनीत शर्मा कोषाध्यक्ष: वंदना शास्त्री, उपाध्यक्ष: पुनीत शर्मा, साजिद सैफी, पंकज गुप्ता, उपकार चौहान, प्रद्युम्न कौशिक, सचिन शर्मा ,सह सचिव शुभम अग्रवाल, विशेष कार्यकारिणी सदस्य: मनीष शर्मा, विकास वत्स, अनिल लोधी, सुहैब खान रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। अतिथियों ने प्रेस मीडिया क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।समारोह को सफल बनाने में क्लब के संस्थापक मुकुल शर्मा और आसिफ खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया उर रहमान, वरिष्ठ सपा नेता ठाकुर संजीव भाटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र राघव, वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश कुमार धन्नू, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष *राजेंद्र अग्रवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष दीपू गर्ग, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राष्ट्र चेतना मिशन संस्थापक हेमंत सिंह, वैद्य डॉ. हितेश कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो चीफ राहुल सक्सेना, दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ भूपेंद्र शर्मा, हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा, सभासद सुखदेव शर्मा, समाजसेवी सुशील कंसल, आजाद पब्लिक स्कूल संचालक शारिक आजाद, गुल गार्डन संचालक अमन मुकीम, स्याना तहसील अध्यक्ष मुकेश राजपूत, यतेंद्र त्यागी, धर्मेंद्र लोधी, समाचार सन्देश से मोहित सहित जिलेभर के पत्रकार, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे




