Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर: बुगरासी रामलीला में लंका दहन का हुआ भव्य मंचन

मोहित त्यागी / बुलंदशहर । कस्बा बुगरासी के बुकलाना रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के ग्यारहवें दिन मंगलवार शाम लंका दहन लीला का भव्य और आकर्षक मंचन किया गया। लीला की शुरुआत में दिखाया गया कि सीता माता की खोज में लंका पहुंचे पवनपुत्र हनुमान जी को रावण के सैनिकों ने बंदी बना लिया और उनकी पूंछ में आग लगा दी। इसके बाद हनुमान जी ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए रावण की सोने की लंका को आग के हवाले कर दिया। जैसे ही मंच पर लंका में आग लगाने का दृश्य दिखाया गया, वैसे ही पूरा पंडाल जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। पलभर में हनुमान जी ने सोने की लंका को तहस-नहस कर दिया और रावण के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। आतिशबाजी और लंका दहन के विशेष प्रभाव ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान राम के प्रति हनुमान जी की अटूट आस्था, निष्ठा और भक्ति को देखकर मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। देर शाम तक रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने लीला का आनंद लिया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का मंचन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। दर्शकों ने कहा कि श्रद्धा हो तो हनुमान जी जैसी और प्रेम हो तो भगवान राम जैसा होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button