Slide 1
Slide 1
बहराइच

बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार और पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

बहराइच, 16 अक्टूबर । लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बहराइच इकाई की बैठक शुक्रवार को शहर के सीता रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की एकजुटता और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।‌ बैठक में जिले के पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में परितोष वर्मा, विपिन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, जतिन यज्ञ सैनी, निशांत गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, नितिन गर्ग, अंकित मिश्रा और शिवांशु कश्यप सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता कायम करना और संगठन को नई दिशा प्रदान करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button