Slide 1
Slide 1
कारोबार

गाजीपुर : नए शोरूम का शुभारंभ,मिलेंगे लैपटॉप से लेकर सीसीटीवी कैमरे

प्रमोद सिन्हा / गाजीपुर। शहर के लंका चुंगी स्थित गेट नंबर-4 के बगल में एसएस कंप्यूटर के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। वर्ष 2011 से आईटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा एसएस कंप्यूटर ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद और विश्वसनीय सर्विस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार काम कर रहा है। एसएस कंप्यूटर का कहना है कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी भरोसे को कायम रखते हुए नए शोरूम की शुरुआत की गई है, जहां ग्राहकों को कंप्यूटर और तकनीक से जुड़े विभिन्न उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।नए शोरूम में लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, कंप्यूटर कीबोर्ड, माउस, सीसीटीवी कैमरे, प्रिंटर, गेमिंग लैपटॉप और थर्मल प्रिंटर सहित कई प्रकार के आईटी उत्पाद उपलब्ध हैं। ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के साथ उचित कीमत और अच्छी सर्विस देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।‌ एसएस कंप्यूटर के संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना और बिक्री के साथ बेहतर सेवा देना है। वर्षों से ग्राहकों के बीच बने विश्वास को आगे भी कायम रखने के लिए प्रतिष्ठान प्रतिबद्ध है। नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर एसएस कंप्यूटर के संचालक शेरशाह, शहंशाह सहित अमित, टिंकू,चंदन राय,अभिषेक सिंह उर्फ भोलू, सुजीत सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप शर्मा, महताब आलम, अजय राय बबलू और श्रीकांत राय, प्रमोद सिन्हा,सुमित श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसएस कंप्यूटर का नया शोरूम गाजीपुर नगर के लंका चुंगी स्थित गेट नंबर-4 के बगल में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जहां एक ही छत के नीचे कंप्यूटर और आईटी से संबंधित कई उत्पाद प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button