Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन टिकैत की  पंचायत, समस्याओं को लेकर किया घेराव

मोहित त्यागी /बुलदशहर । भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत स्याना में आयोजित की गई। पंचायत के बाद किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव किया।
पंचायत में मौजूद किसान नेता ने बताया कि यह घेराव कई मांगों को लेकर किया गया है – आवारा पशु की समस्या: आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। कोल्ड स्टोर में आलू: किसानों के आलू कोल्ड स्टोरेज में फेंक दिए गए, उनके पैसे नहीं दिए जा रहे। तहसील में भ्रष्टाचार और बिजली विभाग की लापरवाही: कई जगह बिजली की लाइनें नीचे लटकी हैं, जिससे कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन विभाग सुन नहीं रहा।
किसान नेता ने बताया कि अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है, उनसे वार्ता होगी। अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो धरना जारी रहेगा। गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग। किसानों ने गन्ने के मूल्य में वृद्धि की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए, क्योंकि लागत बढ़ गई है और उत्पादन कम है। पहले जब चीनी 35-38 रुपये क्विंटल थी तब गन्ना 380 रुपये था, अब चीनी 60-62 रुपये किलो है तो गन्ना 600 रुपये होना चाहिए । इसी मांग को लेकर 23 तारीख को लखनऊ में राकेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी पंचायत होने जा रही है, जिसमें आगे विधानसभा घेराव का निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button