बुलंदशहर
बुलंदशहर: दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

मोहित त्यागी / बुलंदशहर । जिले के नरौरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रतनपुर के पास एक ईको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई । मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल है। बताया जा रहा है कि कासगंज के सिढ़पुरा से एक ही परिवार के आठ लोग ईको वैन में सवार होकर बेलोन जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।



