बुलंदशहर : आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित

मोहित त्यागी / बुलंदशहर । आर्य समाज स्याना की ओर से 26 से 28 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं आर्य सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार एवं अग्रवाल धर्मशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मान प्रदान कर उनके पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वैदिक यज्ञ, भजन, प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आर्य समाज के प्रधान ऋषि रस्तोगी एवं मंत्री संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य समाज में वैदिक संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाना है।सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने ओमप्रकाश सिंघल के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आर्य समाज से जुड़े लोगों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।




