बुलंदशहर : स्याना में चोरों का आतंक, रात में बाइक चोरी, चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

बुलंदशहर/ संवाददाता, मोहित त्यागी। कोतवाली स्याना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आईं। पहली घटना: टीचर्स कॉलोनी से बाइक चोरी ,स्याना कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में रात के समय चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। शातिर चोर की पूरी करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड्डा वाजिदपुर में रात के समय जौ और मक्का चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। चोर को पकड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्याना कोतवाली क्षेत्र में आए दिन चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।




