Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : पहासू में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर निकला भव्य शोभायात्रा

गूंजे अहिल्याबाई अमर रहे के जयकारे  

बुलंदशहर। पहासू ब्लॉक क्षेत्र के कनैनी-वेदरामपुर गांव में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।सपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बघेल के नेतृत्व में कनैनी-वेदरामपुर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान अहिल्याबाई अमर रहे’ के जयकारे गूंजते रहे। अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू चौधरी और सपा प्रत्याशी मनीष शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शोभायात्रा में निकली झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और शासन से जुड़ी झांकी को देखकर लोग गौरवान्वित हुए।पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। माता अहिल्याबाई के त्याग और जनसेवा को याद कर हम सबको समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। रिपोर्ट- मोहित त्यागी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button