Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : खंडित की हनुमान की मूर्ति, हिंदू संगठनों में रोष

बुलंदशहर। खुर्जा नगर में असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। घटना से हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष है। सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ, एसडीएम समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। यह मामला कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जीटी रोड नेहरूपुर का है। यहां BSNL कार्यालय के बाहर सड़क की फुटपाथ पर हनुमान व शनिदेव का मंदिर बना हुआ है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित है। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना पर नाराजगी जताई। तनाव को देखते हुए एसपी देहात, एसडीएम खुर्जा और सीओ खुर्जा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। रिपोर्ट – मोहित त्यागी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button