बुलंदशहर : 90 घंटे बाद टूटा परिवार का इंतजार
28 जुलाई से लापता 11 वर्षीय चारु कश्यप का काली नदी में मिला शव

बुलंदशहर/ संवाददाता मोहित त्यागी । 28 जुलाई को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में नाले में बह गई 11 वर्षीय कक्षा-4 की छात्रा चारु कश्यप का आज करीब 90 घंटे बाद काली नदी में शव बरामद हुआ है। शव बुलंदशहर के गांव चावली के पास काली नदी से मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 90 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन- चारु को ढूंढने के लिए NDRF, SDRF, PAC, स्थानीय पुलिस और बागपत से बुलाई गई गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। बीते कल NDRF की टीम खाली हाथ लौट गई थी, लेकिन अन्य टीमें हिम्मत नहीं हारीं और सर्च जारी रखा। चारु का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 3 दिन से बेटी के मिलने की आस लगाए बैठे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 28 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय बारिश से बचने के लिए चारु नाले की पटिया पर खड़ी हुई थी। पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गई थी।



