बुलंदशहर : अपर आयुक्त अम्बरीश कुमार ने कांवड़ शिवरों का किया औचक निरीक्षण, शिव भक्तों से की वार्ता

बुलंदशहर, संवाददाता/ मोहित त्यागी।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अम्बरीश कुमार बिंद, पी.सी.एस., अपर आयुक्त मेरठ मण्डल ने आज स्याना तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने स्याना में बने विभिन्न कांवड़ शिवरों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने शिवरों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। शिव भक्तों से की सीधी बातचीत-अपर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद ने शिवरों में मौजूद कांवड़ियों और शिव भक्तों से सीधे वार्ता की। उन्होंने भक्तों से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे बिजली, साफ-सफाई और पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। किसी भी शिव भक्त को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे । उल्लेखनीय है कि स्याना से होकर हर साल लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। प्रशासन शिव भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।




