Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

खुर्जा में सरकारी राशन के चावल की कालाबाज़ारी का बड़ा खुलासा 

155.55 क्विंटल चावल बरामद, 4 के खिलाफ FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोहित त्यागी *बुलंदशहर।* जनपद में सरकारी राशन के चावल की काला – बाज़ारी का बड़ा मामला सामने आया है। खुर्जा-ढांकर रोड स्थित ग्राम *ढांकर* में देर रात प्रशासनिक टीम की छापेमारी में ट्रक में सरकारी योजना का चावल लोड होता मिला। नायब तहसीलदार, मंडी सचिव, विपणन निरीक्षक और पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम ने मौके से *155.55 क्विंटल सरकारी चावल* बरामद किया। कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।जिलाधिकारी की अनुमति के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नूर इस्लाम उर्फ असलम, अरुण कुमार, नूर मोहम्मद और कबीर शेख* के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। सरकारी राशन की कालाबाज़ारी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button