Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : मुमरेजपुर में युवक ने लगाई फांसी

पत्नी के मायके जाने से था परेशान

बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक रवि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव में युवक ने फांसी लगाई। परिजनों का कहना है कि रवि की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। उसके बाद से रवि काफी परेशान रहने लगा था। बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर अहमदगढ़ थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहमदगढ़ थाना पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। आत्महत्या के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होंगे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। रवि शांत स्वभाव का लड़का था।भाई पत्नी के जाने के बाद से डिप्रेशन में था। हमने बहुत समझाया, लेकिन उसने ऐसा कदम उठा लिया।

रिपोर्ट: मोहित त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button