Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : भगवानपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा

रील बनाते समय 2 युवक लापता  

बुलंदशहर। बुलंदशहर के थाना नौसेना की बुगरासी चौकी क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर गंगा घाट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय गंगा की तेज धारा में 2 युवक लापता हो गए। इनकी पहचान यशपाल सिंह और मनोज के रूप में हुई है। दोनों हसनपुर तहसील के मिल्क गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रील शूट कर रहे थे तभी गंगा की तेज धारा में बह गए।सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। NDRF की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। PAC और स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे हैं। स्याना उप जिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने फोन पर बताया कि घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है। तहसील प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं। हादसे की खबर सुनते ही घटनास्थल परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गंगा में दोनों युवकों की तलाश अभी जारी है। प्रशासनयं ने लोगों से अपील की है कि नदी-घाट पर रील/वीडियो बनाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। तेज धारा वाले इलाके में न जाएं।  

रिपोर्ट : मोहित त्यागी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button