Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : अनूपशहर में बाइक पर 7 लड़कों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ही बाइक पर 7 युवा सवार होकर स्टंट और हवाबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक सवार युवक जान हथेली पर रखकर स्टंट कर रहे हैं। बिना हेलमेट, ओवरलोड बाइक पर ऐसी हरकत किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है।रोजाना सड़क हादसों की खबरों के बाद भी युवा सबक लेने को तैयार नहीं हैं।हवाबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अनूपशहर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर बाइक व युवाओं की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट- मोहित त्यागी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button