बुलंदशहर
बुलंदशहर : पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, CO स्याना ने दिखाई मुस्तैदी, भेजवाया अस्पताल

बुलंदशहर। संवाददाता/ मोहित त्यागी।
बुलंदशहर के स्याना रोड स्थित गांव गढ़िया बादशाहपुर के पास आज शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने राहगीर सोकेंदर पुत्र मलखान निवासी ग्राम बालानगर, थाना सैद नगली, जिला अमरोहा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोकेंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राम करन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए एम्बुलेंस बुलाई। उनकी त्वरित और मानवीय कार्रवाई की बदौलत घायल सोकेंदर को तुरंत बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने CO राम करन की समय पर मदद की सराहना की है।



