Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : ग्रामीणों ने सीओ स्याना रामकरन सिंह को शाल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने और फरियादियों की तुरंत मदद करने के लिए ग्रामीणों ने सीओ स्याना रामकरन सिंह को सम्मानित किया। खानपुर थाने के गांव चढेरा निवासी सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सीओ कार्यालय स्याना पहुंचा। सूर्य प्रताप शाही, हरचरण सिंह, राजेंद्र सिंह फौजी, रविशंकर, किरनपाल, चमकेश सिंह, कौशल कुमार, बंटी सिंह, सोनू सिंह, विपिन कुमार, सचिन कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर सीओ रामकरन सिंह ने ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि हर फरियादी को न्याय मिले और क्षेत्र में शांति बनी रहे। जनता के सहयोग से ही अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है।

 

रिपोर्ट: मोहित त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button