Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही.. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के आवास पहुंच शोक संवेदना की व्यक्त

बुलंदशहर/मोहित त्यागी।  शिकारपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के आवास पर पहुंच परिवार से मुलाकात की तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारे साथी, हमारे विधायक अनिल शर्मा आज हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय जनता पार्टी और पूरी सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। सपा की गुंडई और अराजकता को प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। जिन्होंने प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा दिया, वही लोग प्रदेश को दंगों की आग में झोंकते रहे । सपा सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मकान, दुकान और जमीनों पर कब्जा करने वाले लोग सपा के समर्थक रहे हैं। उन्होंने बहू-बेटियों की इज्जत और आबरू को खतरे में डालने का भी आरोप लगाया। अखिलेश यादव के तानाशाही वाले बयान पर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक बोले कि तानाशाही समाजवादी पार्टी के लोग करते थे। पूरा प्रदेश जानता है कि जब-जब सपा सत्ता में आई, गुंडागर्दी और अराजकता बढ़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button