Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर: रामलीला मंचन के दौरान शराब की महफिल और अश्लील डांस, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

मोहित त्यागी / बुलंदशहर। जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में चल रही रामलीला के दौरान मर्यादा तार-तार होने का मामला सामने आया है। रामलीला मंचन के दौरान शराब की महफिल और महिला कलाकार के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंच पर रावण के दरबार का दृश्य चल रहा है और सामने रखी टेबल पर शराब की बोतलें, पानी की बोतलें और खाने-पीने का सामान रखा हुआ है। इसी दौरान मंच पर एक महिला कलाकार अश्लील डांस करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान मंच पर रावण बने कलाकार और अन्य दरबारी भी मौजूद हैं।

हिंदुस्तान संदेश वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2-3 दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आयोजन रामलीला की गरिमा को इस तरह के कृत्य से ठेस पहुंची है। धार्मिक मंच को मनोरंजन का अड्डा बना दिया गया है।

स्याना सीओ ने लिया संज्ञान

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ स्याना रामकरन सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने खानपुर थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीओ स्याना का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आयोजकों और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी धार्मिक आयोजन की आड़ में अश्लीलता और शराब परोसी जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खानपुर पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। रामलीला कमेटी के लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना खानपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button