Slide 1
Slide 1
बलरामपुर

बलरामपुर : दुर्गा पंडाल के अंदर घुसी तेज रफ्तार कार, 7 लोगों को कुचला

बलरामपुर । जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित चरनगहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात आस्था और उत्सव का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया। एक बेकाबू तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे टेंट को चीरते हुए भीड़ पर चढ़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले चरनगहिया बेल्हा गांव में मुख्य सड़क किनारे दुर्गा माता का मंदिर स्थित है। मंदिर के पास ही सड़क से नीचे टेंट लगाकर पर्दे पर ग्रामीणों को धार्मिक वीडियो दिखाया जा रहा था। मौके पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार टेंट का हिस्सा तोड़ते हुए अंदर बैठे लोगों को रौंदती निकल गई। इस टक्कर की चपेट में आने से टेंट में मौजूद सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में वहां खड़ी एक बाइक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली और देहात कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया । डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज सिंह (30), गणेश कुमार (40) और पातेश्वरी (36) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल छेदी गुप्ता, डब्लू गुप्ता, मुकेश तिवारी और धूप राम का इलाज जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई। एक
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात 10 बजे तक पंडाल में ही मौजूद थे लेकिन एक फोन आने की वजह से मंदिर की तरफ चले गए। कुछ ही देर बाद कार ने लोगों को कुचल दिया। कार ड्राइवर नशे की हालत में था। अभी तक ड्राइवर के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि चरनगहिया बेल्हा में सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसमें तीन की मौत हुई है और चार लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने घेराबंदी कर हादसे में शामिल वाहन और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button