Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : बसुका की रामलीला में सूर्पणखा की नाक कटने से लेकर सीता हरण तक का शानदार मंचन, उमड़ा जनसैलाब


गाजीपुर। जनपद के ग्राम बसुका में आयोजित पारंपरिक रामलीला में सूर्पणखा की नाक कटने, खर-दूषण एवं त्रिशिरा वध और माता सीता के हरण का शानदार एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक कभी रोमांचित हुए तो कभी भगवान श्रीराम के आदर्शों और धर्म की महत्ता से भावविभोर नजर आए। रामलीला देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा रामलीला परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहा। लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मंचन का आनंद लिया। ग्राम बसुका की यह रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि गांव की समृद्ध‌ सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा की पहचान भी है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा, धर्म और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
बसुका की रामलीला में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि आज भी ग्रामीण अंचलों में रामलीला के प्रति लोगों की आस्था, उत्साह और सांस्कृतिक जुड़ाव बरकरार है।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button