Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले मोबाइल धारकों के चेहरे 

डॉ एके राय / गाजीपुर। गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गहमर थाना पुलिस टीम ने गुमशुदा पन्द्रह मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। बरामद मोबाइल सेटों की अनुमानित कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है। बताया गया कि थाना गहमर पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल सेटों को बरामद करते हुए मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने थाना गहमर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गाजीपुर पुलिस की सराहना की। मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह थाना गहमर जनपद गाज़ीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button