Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

देवरिया: पानी के टैंक में मिले शव के मामले में जिलाधिकारी पहुंची घटनास्थल,की निरीक्षण

असगर अली
देवरिया।महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की पांचवीं मंजिल पर बनी कंक्रीट की पानी की टंकी से सोमवार की शाम युवक का शव बरामद किया गया था। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी रैंप के सहारे चढ़कर पांचवी मंजिल पर पहुंची वहां वहां देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। इस पर उन्होंने प्राचार्य राजेश बरनवाल से जानना चाहा कि कुंडी क्यों टूटी है इस पर प्राचार्य कुंडी टूटने का समुचित उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद डीएम छत पर गई।इसके बाद सीडीओ और पुलिस क्षेत्राधिकारी को अलग ले जाकर मंत्रणा किया। वापस आकर प्रिंसिपल से कहा कि जब तक अनुमति न दी जाए तब तक आप  टंकी को साफ नहीं कराएंगे। जो भी काम होगा अब पुलिस के लोग करेंगे। जिलाधिकारी ने तीन सदस्य जांच समिति भी गठित कर दी है। इसमें सीडीओ, सीआरओ और एडिशनल सीएमओ को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button