Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया के लाल ने किया कमाल

कनाडा यूनिवर्सिटी में बनाया शैक्षणिक कीर्तिमान, हेल्थ डिपार्टमेंट में चयन

असगर अली/ ब्यूरो चीफ,देवरिया । भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भिंगारी बाजार के निवासी और वर्तमान में डी.एस.एम शुगर मिल रजपुरा.(सम्भल ) के महाप्रबंधक और राजकीय आई टी आई बदायूं के चेयरमैन राजन कुमार दीक्षित और रंजना दीक्षित उप प्रधानाचार्या का बेटा उज्जवल दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और उन्होंने कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान से कंप्यूटर साइंस में उपाधि (डिग्री )प्राप्त कर  2024 -2025 की प्रतिष्ठित डी ऑनर्स (टॉप 5 )की लिस्ट में अपना स्थान प्राप्त किया है, और कनाडा यूनिवर्सिटी में टॉप फाइव लिस्ट में नाम आना बहुत बड़ी उपलब्धि है उज्जवल की कड़ी मेहनत, निष्ठा और प्रतिभा से पूरा परिवार, और कॉलेज गर्व कर रहा है ।वर्तमान में उज्जवल का चयन सस्काचेवान (कनाडा) के हेल्थ विभाग में डिजिटल हेल्थ एनालिटिक्स मॉडलिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पद पर अच्छे पैकेज पर हुआ है। उज्ज्वल दीक्षित भाटपार रानी तहसील अंतर्गत भिंगार बाजार के रहने वाले है और स्वर्गीय ब्यास दीक्षित और श्रीमती इंद्रावती दीक्षित के पोते और डॉक्टर राजेश कुमार दीक्षित जो कि डॉक्टर के साथ ही पत्रकार भी है उनके बड़े पापा है।उज्ज्वल के इस मुकाम पर आने में जो सबसे ज्यादा सहयोग इनके नाना सुभाष पांडे जो कि धामपुर शुगर मिल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है उनका रहा है।उज्जवल दीक्षित के उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई सभी क्षेत्र वासियों ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button