Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : अवैध देशी शराब ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

असगर अली
देवरिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन प्रहार” के तहत थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर द्वारा गठित टीम के द्वारा आज चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बंकुल रोड टोला अहिबरन राय के पास से दो मोटरसाईकिल रजि0 नं0- BR28 BB 1115 (हीरो एचएफ डीलक्स) व BR28 AJ 1268(हीरो स्प्लेंडर) पर दो अलग अलग बोरियों में सोलह पेटी अवैध देशी शराब  के साथ दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों  प्रीतम कुमार पुत्र रमेश प्रसाद साकिन मोरारपट्टी पो0 कीलपुर थाना नौतन सिवान बिहार व आदर्श कुमार पुत्र रामबाबू यादव साकिन अटवा दुर्ग थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया। तस्करों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0010/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया। गिरफ्तारी करने वाली टीमं में उ0नि0श्री मनीष कुमार त्रिपाठी, का0 अजय सिंह,का0 सत्यपाल यादव, का0 गुलाब चन्द्र व  का0 श्रवण प्यारे थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button